Breaking

revanchal times new

पूर्व मंत्री इमरती देवी का यह कैसा बर्ताव? फेस मास्क लगाने की बजाय सड़क पर फेंका......देखिए वायरल VIDEO



रेवांचल टाईम्स:प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) तक हर रोज लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता मास्क नहीं लगा रहे हैं. ताजा मामला राज्य की दर्जा प्राप्त मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) का है, जिन्हें मास्क पहना हुआ नहीं देखकर जब मास्क दिया गया तो वो फेंककर चलती बनीं. इमरती देवी के मास्क फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है.
दरअसल, दतिया में शुक्रवार को बम बम महादेव चौक पर बिना मास्क लगाए लोगों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मास्क बांट रहे थे. तभी वहां इमरती देवी अपनी गाड़ी में पहुंचीं. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने उन्हें भी मास्क दिया. इमरती देवी ने उसे लिया भी लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी आगे बढ़ी उन्होंने फौरन उस मास्क को फेंक दिया. उनकी ये हरकत किसी ने कैमरे में कैद कर ली. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post