BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मैंने टीका लगवाकर किया खुद को सुरक्षित - पलक..15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन महाभियान में लगाया टीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 3, 2022

मैंने टीका लगवाकर किया खुद को सुरक्षित - पलक..15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन महाभियान में लगाया टीका

मण्डला 3 जनवरी 2022



3 जनवरी से प्रारंभ हुए 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण के तहत उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में भी कोविड टीकाकरण का सत्र आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा ग्यारहवी की छात्रा पलक तिवारी ने वैक्सीनेशन के पहले दिन टीका लगाया। पलक कहती है कि मैं कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाकर कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा कवच ओढ़ लिया है। पलक तिवारी कहती है कि कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता हम सभी ने देखी है और तीसरी लहर की आशंका अभी भी बनी हुई है। हमें यह भली-भांति पता हो गया है कि कोविड-19 से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। पलक ने 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के बच्चे तत्काल नजदीकि केंद्र में जाकर अपना टीकाकरण कराएं तथा निर्धारित समयावधि में दूसरी डोज भी लगवाएं।

No comments:

Post a Comment