Breaking

revanchal times new

जिले में प्रारंभ हुआ 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड वेक्सीनेशन राज्यसभा सांसद की उपस्थिति में महाभियान शुरू



मण्डला 3 जनवरी 2022

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। रानी अवंती बाई स्कूल में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके तथा विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले की उपस्थिति में बच्चों के कोविड वेक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पांडे, डॉक्टर पीपरे तथा संबंधित उपस्थित थे।




 

राज्यसभा सांसद ने पहली बार कोविड वेक्सीनेशन करा रहे 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों से आत्मीय चर्चा की तथा उनका कोविड टीकाकरण कराने के लिए हौसला बढ़ाया। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले भर में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के कोविड वेक्सीनेशन के लिए विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। सभी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपने वैक्सीनेशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कराते हुए कोविड का टीका लगाया। सभी बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post