Breaking

revanchal times new

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष का हुआ स्वागत



मण्डला 3 जनवरी 2022





 

3 जनवरी को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का मंडला दौरा कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम के तहत श्री बिसेन लगभग 12 बजे बालाघाट से मंडला पहुंचे। अध्यक्ष श्री बिसेन का सर्किटहाउस मंडला में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित उपस्थित थे। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने योजना भवन में जिलाधिकारियों की बैठक ली। इसके पश्चात सर्किटहाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

Post a Comment

Previous Post Next Post