BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट, 30 सेकेंड में पता करें....पढ़ें ये जरुरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 11, 2021

आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट, 30 सेकेंड में पता करें....पढ़ें ये जरुरी खबर



नई दिल्ली. कई बार ऐसा होता है कि हमारी आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम चला रहा होता है. आपको इस बात का पता नहीं होता. यदि आपकी आईडी पर भी कोई इस तरह से सिम चला रहा है तब वो आपको मुसीबत में भी डाल सकता है. आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट हैं, इस बात का पता लगाने के लिए सरकार ने एक पोर्टल भी तैयार किया है. वैसे नियम के मुताबिक, एक आईडी पर 9 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य की आईडी पर 6 सिम ही एक्टिवेट होंगे.



अब दूरसंचार विभाग ने इससे ज्यादा सिम रखने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यदि कोई ग्राहक तय नंबर से ज्यादा सिम रखता है तब उसे सभी सिम की केवाईसी करनी होगी. इसे लेकर 7 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. केवाईसी के लिए ग्राहकों को 60 दिन का वक्त दिया जाएगा. इंटरनेशनल रोमिंग, बीमार और विकलांग ग्राहकों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. आपकी आईडी पर कितने सिम रजिस्टर्ड हैं? आप इस बात को जानना चाहते हैं, तब छोटी सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा.

आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट, इसका पता होना क्यों जरूरी?

यदि आपकी ढ्ढष्ठ पर कोई ऐसा सिम एक्टिवेट है जिसका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे, तब उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है. जैसे आपकी आईडी से रजिस्टर्ड सिम से गलत या गैर कानूनी गतिविधियां चल रही हैं तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे. इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपकी आईडी पर कितने सिम रजिस्टर्ड हैं.

मेरी आईडी पर कितने सिम रजिस्टर्ड, ऐसे पता करें

दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन ( tafcop) तैयार किया है. इसके लिए उन्होंने एक पोर्टल tafcop.dgtelecom.gov.in भी लॉन्च किया है. इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डेटाबेस अपलोड है. पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है. यहां से आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम चालू हैं. यदि कोई आपकी आईडी पर सिम चला रहा है, तब उसकी शिकायत भी कर सकते हैं. इस प्रोसेस में महज 30 सेकेंड का वक्त लगता है.

स्टेप बाय स्टेप इस प्रोसेस को फॉलो करें

सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर जाएं.
यहां बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP की मदद से लॉगइन करें.

अब उन सभी नंबर्स की डिटेल आ जाएगी जो आपकी ID से चल रहे हैं.
लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं जानते, तब उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.
इसके लिए नंबर और 'This is not my number' को सिलेक्ट करें.
अब ऊपर की तरफ दिए बॉक्स में ID में लिखा नाम डालें.
अब नीचे की तरफ Report के बॉक्स पर क्लिक कर दें.
शिकायत करने के बाद आपको एक टिकट ID रिफरेंस नंबर भी दिया जाता है

No comments:

Post a Comment