Breaking

revanchal times new

केन्द्रीय विद्यालय मंडला फर्मों का पंजीयन 12 से 20 दिसम्बर तक

मण्डला 11 दिसम्बर 2021



प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन एवं आवास परिसर में रंगाई, पुताई, बिजली मरम्मत, प्लंबिंग, पाइप लाइन, दरवाजा खिड़की मरम्मत एवं फेब्रिकेशन आदि के कार्य के लिए संबंधित सामग्री की आपूर्ती करने वाली फार्मों का सत्र 2021-22 के लिए पंजीयन किया जाना है। फर्म पंजीयन हेतु आवेदन प्रपत्र विद्यालय की वेबसाइट https://mandla.kvs.ac.in/ एवं विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक फर्म पंजीयन हेतु आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर एवं फर्म का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, जीएसटी नंबर, पेन नंबर इत्यादि की छायाप्रतियों के साथ 12 दिसम्बर 2021 से 20 दिसम्बर 2021 के बीच (प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक) विद्यालय में जमा कर सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new