Breaking

revanchal times new

गोकुल धाम कालोनी मालिक ने की चौकीदार की हत्या...





रेवांचल टाईम्स–आज सुबह गोकुल धाम कालोनी में चौकीदार यशवंत सनोडिया की मौत की खबर लगते ही सभी सन्न हो गये कालोनी वासियों ने बताया कि यशवंत सनोडिया यहां 5 साल से चौकीदारी का काम करता था किसी बात को लेकर कालोनी मालिक बघेल ने यशवंत को जमकर  पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसे परिवार में यह कहकर उसकी लाश सौंपा कि अटेक से यशवंत की मौत हो गई जब परिवार के लोगों ने उसकी बॉडी देखी तो कई जगह चोट के निशान पाए गए और कुछ लोगों ने बताया कि इसे दोनों भाइयों ने मिलकर मारपीट किया है हत्यारा बघेल मृतक  को लेकर उसके ससुराल  खमरिया लेकर गया , जब परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो बघेल भागने लगा ग्रामीणों ने उसे लगभग 2 किलोमीटर से पकड़ कर लखनवाड़ा थाना ले वहा से मामले को सिवनी थाना पहुंचा दिया गया है । ग्रामीणों ने बताया कि बघेल की गाड़ी से 5 लाख रु नगद मिले है जिसे ग्रामीणों द्वारा सिवनी थाने में जमा करा दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post