Breaking

revanchal times new

नारकोटिक्स ब्यूरो की ग्वालियर टीम ने हाइवे पर पकड़ा 66 लाख के गांजे से भरा ट्क...




रेवांचल टाईम्स - केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने सोमवार-मंगलवार की रात ग्वालियर - आगरा हाइवे पर मुरैना के पास एक ट्रक से 6.62 क्विंटल गांजा जब्त किया। बरामद गांजे की कीमत 66 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। बरामद किया गया गांजा उड़ीसा से लाया गया था। गांजे की इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी प्रदेश में पहली बार की गई है


गांजे की तस्करी जिस ट्रक में की जा रही थी उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी जो कि फर्जी है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने विगत माह उत्तर प्रदेश में जालौन के पास 9 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post