Breaking

revanchal times new

प्रेमी जोड़ा झूला फांसी के फंदे पर....





रेवांचल टाईम्स:  मध्यप्रदेश के खंडवा में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। हनुवंतिया के पास एक खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी बांध ली और दोनों एक साथ फंदे पर झूल गए। मौके पर पहुंची थाना मूंदी पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका जनजातीय समाज से है।

टीआई बृजभूषण हिरवे ने बताया कि, बुधवार सुबह 8 बजे के करीब सूचना मिली कि, हनुवंतिया के पास किसान सवाईसिंह के खेत पर नीम का पेड़ है, जहां लड़का-लड़की के शव फांसी के फंदे से लटके हुए है। मौके पर जाकर पंचनामा बनाया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post