Breaking

revanchal times new

सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में हो खाद उपलब्ध- चौधरी सुजीतसिंह...

 


रेवांचल टाईम्स -  सोमवार को चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह के द्वारा छिंदवाड़ा में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चौरई विधानसभा क्षेत्र की सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद आपूर्ति को लेकर जिला कलेक्टर महोदय एवं उप संचालक कृषि जिला विपणन अधिकारी महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक छिंदवाड़ा से मुलाकात की एवं उन्हें बताया कि क्षेत्र की समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद ना होने के कारण किसानों को अत्याधिक परेशानियां हो रही है किसान सुबह से लेकर देर शाम तक अपने नंबर आने का इंतजार करते हैं किंतु देर शाम तक नंबर न आने और खाद न मिल पाने के कारण किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ता हैं जिससे किसानों का समय और धन जाया होता है इसलिए समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद आपूर्ति कराई जावे। इस मौके पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह के साथ चौरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजूलाल वर्मा, चांद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पटेल , कांग्रेस पदाधिकारी एवं कई
ग्रामों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post