BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपँच सचिव मुँह देख देख बाट रहे है रबड़ी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 17, 2021

सरपँच सचिव मुँह देख देख बाट रहे है रबड़ी...








रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बहुल्य जिला मंडला में सरपँच सचिब की मनमानी के चलते बड़े और बड़े हो रहे और गरीब और गरीब हो रहै है पर किसको क्या इस जिले में किसी को देखने की फुर्सत नही...

       मुझे तो लूट लिया मेरे जिम्मेदारों ने भैया, भाभी , बेटा ,बेटी , भतीजे , काका ,काकी , पत्नि सबकी लगी फर्जी हाजिरी

छाया तक नहीं पहुँची जिनकी कार्य स्थल पर उनका हुआ भुगतान

पुत्र को सफाई कर्मी बताकर सरपंच ने लगाया फर्जी बिल

मडई मेला के नाम से भी निकाली गई फर्जी राशि 

बनते ही उखड़ रही है सी.सी.रोड 

जीवित जोहरी भेना को कहीं मृत बताकर राशि तो नहीं निकाली गई 

मंडला – शासकीय राशि हड़पने में नियम क़ानून की तो छोड़िये यहाँ लोकनिंदा तक की परवाह नहीं की जा रही है I घपला कर के लोग बेशर्मी से ग्राम विकास की बातें कर के अपनी ईमानदारी प्रदर्शित कर रहे हैं जिसका उदाहरण मंडला जनपद की ग्रामपंचायत औघटखपरी में देखने को मिल रहा है I यहाँ पर सरपंच विनोद रघुवंशी द्वारा अपने ही पुत्र को सफाई कर्मी बताकर 6माह के अन्दर 30 मृत कुत्ता , बिल्ली फेंकने का फर्जी भुगतान कर दिया गया है I इस पंचायत की समस्त योजनाओं व शासकीय राशि को जिम्मेदारों द्वारा सामुहिक रूप से लूटा गया है I मनरेगा योजना के वास्तविक दर्शन यहाँ पर हो रहे हैं I जिन लोगों ने कभी काम ही नहीं किया , जो लोग अन्य स्थानों में कार्यरत , निवासरत हैं एवं जो महिलायें घर से नहीं निकलती उनको तक भुगतान किया गया है I  इस पंचायत की विस्तृत जांच करते हुए अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम के नेतृत्व में निम्न बिन्दुओं का शिकायत पत्र कलेक्टर को प्रेषित किया गया है I 1- पंचायत के उपसरपंच गोवर्धन ठाकुर के भतीजे निकेत ठाकुर जबलपुर में अध्यारत हैं उपसरपंच के बड़े भाई नसीब ठाकुर भाभी दुलारी बाई ,


सरेजन मनीषा ठाकुर पत्नि दुर्गेशनंदिनी के द्वारा कभी कभी भी पंचायत का कार्य नहीं किया गया और इनके खातों में राशि का भुगतान किया गया है I   इसी तरह उपसरपंच की माँ स्व. पार्वती का पी.एम्.आवास बनाया गया है जो अपात्र है I 2- पंचायत के मेट रूमलाल का पुत्र भानुप्रताप ठाकुर जो कि ग्राम दाढ़ीभानपुर में अतिथि शिक्षक है छोटा पुत्र रविन्द्र ने भी कभी काम नहीं किया और राशि का भुगतान किया गया है I ये मेट संपन्न परिवार से हैं फिर भी इनका पी.एम. आवास बनाया जा रहा है  और इनकी माँ जीरा बाई का मकान पूर्व में अन्य योजना से बनाया जा चुका है जो कि अपात्र हैं I 3- मेट बेनीराम नंदा का पुत्र कन्हैया नंदा विगत तीन वर्षों से विद्युत ठेकेदार के पास नैनपुर में कार्यरत है इसी तरह इनकी पुत्री कुमारी आरती नंदा बाहर अध्ययनरत थी और वर्ष 2020-21 में मनरेगा की राशि का भुगतान किया गया है I 4- सरपंच विनोद रघुवंशी के पुत्र प्रफुल्ल कुमार भैना मंडला के चिलमन चौक में स्थित एक ज्वेलरी की दूकान में चार वर्षों से कार्यरत हैं एवं सरपंच की पत्नि श्रीमती सरिता भैना के द्वारा भी पंचायत में कभी काम नहीं किया गया और मजदूरी भुगतान वर्ष 2019 से 2021 तक में की गई है I 5- मेट राजेश नंदा का भाई दिलीप नंदा जबलपुर में डी.एड. कर रहा था इस दौरान पंचायत से इनकी हाजिरी लगाकर राशि का भुगतान किया गया है I 6- मेट संतोष ठाकुर के पिता रामरतन ठाकुर जो कि विकलांग हैं एवं मेट की पत्नि महिमा के द्वारा भी पंचायत में काम नहीं किया गया है और फर्जी हाजिरी लगाकर राशि डाली गई है I 7- कोरोना के चलते वर्ष 2020 में मडई मेला का आयोजन नहीं हुआ था किन्तु व्यवस्था के नाम से 18 हज़ार , 10 हज़ार , 21 हज़ार इस तरह 49 हज़ार रुपये फर्जी बिल लगाकर निकाल लिए गए I 8- पोषक ग्राम मुर्रमखाप में 10 लाख 96 हज़ार की लागत से बनाई गई गोदाम गुणवत्ता विहीन है लेंटर से पानी टपक रहा है इसलिए सम्बंधित लेम्प्स हिरदेनगर में अपने हेंडओवर नहीं लिया है I 9- आठ माह पूर्व स्व.लीलागांधी के घर से गोठान तक बनाई गई सी.सी.रोड उखड रही है I 10- वर्ष 2019-20 में खेलमैदान समतलीकरण का कार्य नाम मात्र का कराया गया है और लगभग 5 लाख रुपये की राशि आहरण कर ली गई है I 11- गोपाल पिता स्व. भादू की पुत्री विभा ठाकुर मिलन यादव के साथ भाग गई थी इनका विवाह नहीं हुआ है फिर भी पंचायत द्वारा विवाह सहायता राशि प्रदाय कराने के लिए जनपद में प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है जो नियम विरुद्ध है I 12- प्राप्त अपुष्ट जानकारी के अनुसार चर्चा व्याप्त है कि जोहरी भैना पिता बैशाखू भैना जीवित हैं किन्तु इसे मृत घोषित कर संबल योजना का 2 लाख रुपये निकाला गया है I  13- उपसरपंच के सगे साले हिरेन्द्र ठाकुर जो कि पंचायत में मेट हैं जिनके अनेकों फर्जी बिल शिवशक्ती ट्रेडर्स के नाम से लगाए गए हैं रिश्ता निभाने के चक्कर में पंचायत द्वारा मटेरियल सप्लाई के लिए कोटेशन नहीं बुलाये गए हैं शिवशक्ति ट्रेडर्स के समस्त बिलों की जांच होनी चाहिए I 14- पी.एम्.आवास में भी गडबडझाला किया गया है I पंचायत के जिम्मेदारों ने अपने चहेतों को आवास का लाभ दिलाया है और जिन पात्र लोगों के आवास बनने चाहिए थे उनके अभी तक नहीं बने हैं इसकी भी जांच की आवश्यकता है I 

               इनका कहना है

       ग्राम पंचायत में पदाधिकारियों की मिली भगत से लूट मचा रखी है अपने अपने करीबियों को फायदा पहुँचया जा रहा जानकारी के अनुसार 15- पी.एम्.अवास के लिए पंचायत द्वारा अभी भी अपात्र लोगों के नाम भेजे जा रहे हैं जैसे की उपसरपंच की सास किरण ( कूरण) शासकीय पेंशनधारी और भूतपूर्व सरपंच फामन लाल ठाकुर के पुत्र एवं पूर्व सचिव परसराम ठाकुर के भाई राजेन्द्र एवं रुद्रप्रताप ठाकुर अपात्र हैं जिनका भी नाम भेजा गया है I

                      सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम

जिला अध्यक्ष 

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी

No comments:

Post a Comment