Breaking

revanchal times new

सर्दियों में खजूर का सेवन करने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, स्किन से लेकर हड्डियों तक के लिए है फायदेमंद



सर्दी आ रही है और सर्दियों का अपना एक अलग ही मजा है। इस मौसम में खाने की भरमार होती है। हेल्दी फूड से लेकर फल-सब्जियों की अच्छी खासी वेराइटी मिल जाती है। सर्दियों के मौसम में ही लोग खजूर खाना पसंद करते हैं। खजूर एक सूपरफूड है जिसको खाने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। खजूर शरीर को गर्म रखता है और हाई प्रोटीन भी देता है। खजूर की एक और खासियत है। खजूर चीनी का विकल्प है आप इसका इस्तेमाल लड्डूओं में कर सकते हैं। आज हम आपको खजूर से होने वाले अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे। जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
खजूर के चमत्कारी फायदे


1. खजूर विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और एक स्वस्थ चीनी विकल्प भी है। सर्दियों के दौरान विटामिन डी की कमी लोगों के शरीर में हो जाती है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। कैल्शियम से भरपूर खजूर को अपने आहार में शामिल करके हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है।


2. सर्दियों में लोगों को गठिया की दिक्कत रहती है। लोग के जोड़ो में दर्द की समस्या रहती है। इस समस्या को खजूर से दूर किया जा सकता है। खजूर में भरपूर मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों के दर्द से राहत दिलाता है।


3. ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और एक खजूर से 23 कैलोरी होती है।

4. खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। खजूर जुकाम या सर्दी लगने पर बेहद फायदेमंद होता है।


5. खजूर का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।


6.खजूर पेट के लिए भी अच्छा होता है। कब्ज और गैस की दिक्कत से खजूर निजात दिलाता है। रात में गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करने से पेट साफ रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post