Breaking

revanchal times new

कुर्मी समाज (युवा प्रकोष्ठ) के ब्लाक अध्यक्ष। कुर्मी समाज विकास परिषद मंडला के जिलाध्यक्ष ने की घोषणा।

 




रेवांचल टाइम्स  - अजनियां कुर्मी समाज विकास परिषद जिला मंडला के संगठन को विस्तार देते हुए विकासखंड बिछिया अंतर्गत ग्राम अंजनिया के युवा पुनीत पटेल पिता राजकुमार पटेल को ब्लॉक बिछिया का युवा ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। अंजनिया मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल व नगर अध्यक्ष पद पर राकेश पटेल की नियुक्ति कुर्मी समाज विकास परिषद जिला मंडला के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीबी पटेल ने नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि पुनीत पटेल बिछिया विकासखंड के समस्त कुर्मी समाज के युवा़ओ की टीम गठित कर अपने संगठन विस्तार का कार्य करेंगे एवं समाज हित में कार्य करेंगे। नियुक्ति होने पर क्षेत्रीय सामाजिक वरिष्ठ जनों, बंधुओं एवं युवाओं में हर्ष व्यक्त करते हुए नव नियुक्त युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत पटेल एव  अंजनिया मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल व राकेश पटेल को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post