Breaking

revanchal times new

बलबीर सिंह धुर्वे नियुक्त हुए भारतीय युवा कांग्रेस मोहगॉव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जताई ख़ुशी ......

 



रेवांचल टाइम्स  -सिंगारपुर:- भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष निवास बी.वी., भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया की सहमति से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अंकित सिंह ठाकुर, विधायक नारायण सिंह पट्टा, विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी की अनुशंसा एवं विधानसभा अध्यक्षगणों की मंशानुसार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष आशु जैन के द्वारा मंडला जिले के ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों की घोषणा की गई हैl जिसमें मोहगाँव से एक बड़ी जिम्मेदारी बलबीर सिंह धुर्वे को ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति की गई। जिस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी नवनियुक्त युवा कांग्रेस ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष गणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये।

इनकी नियुक्ति पर जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री किशोर अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नफीस मलिक,मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष हसीब खान, सिंगारपुर मंडलम अध्यक्ष प्रकाश पदम, चाबी मंडलम अध्यक्ष इकबाल खान, मूनू मंडलम अध्यक्ष मानिक परते, आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधे शाह मरावी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला सचिव रामेश्वर पटेल,शमशाद खान, इमरान खान, वसीम अहमद, सेवक राम उइके, प्रेम सिंह धुर्वे, नवल मरकाम, अमरीश मिश्रा, जयपाल मार्को, आसिफ मलिक, किशन टांडिया, हीरा सिंह उइके, फग्गन मरावी, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति पंद्रो, राम लाल कोर्चे सहित ब्लाक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post