Breaking

revanchal times new

मध्य प्रदेश सरकार ने किया बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी, एकमुश्त बिल जमा करने पर मिलेगी भारी छूट





रेवांचल टाइम्स । बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए शिवराज सरकार एक नई योजना लेकर आई है. इसमें एकमुश्त बकाया बिल जमा करने पर सरचार्ज की राशि के अलावा बिल में 40 फीसदी राशि की छूट दी जाएगी. कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रजेंटेशन के बाद इसका निर्णय लिया गया है. वहीं कैबिनेट की बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर सहमति दी गई. बैठक में प्रदेश में 4 नई तहसील शुरू करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी.

छह किश्तों में जमा कर सकेंगे बकाया राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा विभाग का प्रजेंटेशन दिया गया. प्रजेंटेशन के दौरान निर्णय लिया गया कि घरेलू बिजली बिल की बकाया राशि जमा कराने वालों के लिए योजना शुरू की जाएगी. सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यदि कोई अपना पूरा बिल जमा करता है, तो बिल पर लगे सरचार्ज की राशि को खत्म किया जाएगा. इसके अलावा बकाया राशि को 40 फीसदी कम किया जाएगा.

बकाया बिल जमा करने के लिए छह किश्तों का विकल्प भी रहेगा. यदि कोई छह किश्तों में बकाया राशि जमा करता है तो उन्हें 25 फीसदी की छूट का लाभ दिया जाएगा. ऊर्जा विभाग को लेकर अलग से समीक्षा की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post