कोतवाली पुलिस का जुए के फड़ों पर छापा, 9 जुआड़ी गिरफ्तार, फरार 1की तलाश, 11 हजार 830 रूपये जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे ंअति. पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा 9 जुआडियो से 11 हजार 830 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि दिंनाक 23-11-21 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि निवाड़गंज गल्ला मंडी में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर रात लगभग 8-30 बजे मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे जुआरी पुलिस केा देखकर भागने लगे एक जुआरी भाग गया, 5 जुआरियों केा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम अनिल जैन निवासी शिवनगर विजयनगर, गौरव श्रीवास्तव निवासी जयप्रकाश अधारताल, विभोर जैन निवासी बड़े महावीर के सामने बड़ा फुहारा , विवेक जैन निवासी नर्मदा नर्सरी स्कूल के पास हनुमानताल, स्वपनिल जैन निवासी नरघैया कोतवाली, बताते हुये भागने वाले का नाम मनोज जैन उर्फ बंटी जैन निवासी कोतवाली बताये , जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्तें एवं 5 हजार 830 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी मनोज जैन उर्फ बंटी जैन निवासी कोतवाली की तलाश जारी है।
इसी प्रकार दिंनाक 23-11-21 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि निवाड़गंज गल्ला मंडी में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर रात लगभग 10 बजे मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे जुआरियों केा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम रविन्द्र कुमार पटैल निवासी न्यू रामनगर अधारताल, संजय जैन निवासी शांतिनगर गोहलपुर, सुनील जैन निवासी गणेश मंदिर के पास कोतवाली, मनीष कुमार कोष्टा निवासी नब्बे क्वाटर गोरखपुर के रहने वाले बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्तें एवं 6 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने मे उप निरीक्षक नरेश झारिया, टेकचंद शर्मा, एन.एस. तेकाम, सहायक उप निरीक्षक नारायण पटेल, तीरथ बागरी, प्रधान आरक्षक प्रमोद दीक्षित आरक्षक धमेन्द्र, रंजीत, अवधेश, अरविंद, लालजी की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment