छेडछाड के प्रकरण में विगत 5 माह से फरार 5-5 हजार रूपये के 2 उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामले मे फरार एवं उद्घोषित ईनामी आरोपियो की तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में चरगवॉ पुलिस के द्वारा 5-5 हजार रूपये के 2 फरार ईनामी आरोपियों को पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी चरगवॉ श्री विनोद पाठक ने बताया कि थाना चरगवॉ के अपराध क्रमंाक 221/21 धारा 354 क,506, 34 भादवि एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में घटना दिनॉक 2-6-21 के प्रकरण 2 आरोपी राजकुमार मेहरा एवं महेन्द्र मेहरा फरार थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उक्त दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेुत आदेशित किये जाने पर दोनों फरार आरोपी राजकुमार मेहरा पिता शिवलाल मेहर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बुढवानी एवं महेन्द्र मेहरा पिता प्रहलाद मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी प्रेमनगर दामन खमरिया को सरगर्मी से तलाश करते हुए घर पर आने की सूचना पर दबिश देते हुये पकड़ा जाकर दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया ।
No comments:
Post a Comment