Breaking

revanchal times new

देश में 267 दिन में कोविड-19 के सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 12516 नए मामले



COVID 19 Update: भारत में एक दिन में Covid19 के 12 हजार, 516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़, 44 लाख, 14 हजार, 186 हो गई. वहीं, एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 1 लाख, 37 हजार, 416 रह गई है, जो 267 में सबसे कम है

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटिड आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख, 62 हजार, 690 हो गई है.

देश में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 138 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. एक्टिव केस यानी अब भी इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या भी घटकर 1 लाख, 37 हजार, 416 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1,140 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post