रेवांचल टाईम्स - मोदी सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से लागू किये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान एक साल से आंदोलन रत हैं, इस दौरान 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई है। देश के अन्नदाताओं की इस शहादत को युवा कांग्रेस ने नमन किया है और शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीव्ही, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देशन में बिछिया विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास साहू के नेतृत्व में शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को सिझौरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धाजंलि सभा एवं कैंडिल मार्च में बिछिया विधानसभा के यशस्वी विधायक युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, ओबीसी प्रदेश सचिव छविलाल कछवाहा बिछिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी की गरिमामय व युवाओं में जोश का संचार करने वाली उपस्थिति रही। इस दौरान क्षेत्रीय लोकगीत मंडली ने किसानों के सम्मान में लोकगीत प्रस्तुत किये। साथ ही महंगाई बेरोजगारी को लेकर भी लोकगीत प्रस्तुत किये गए। इसके पश्चात सैकड़ो युवाओं की उपस्थिति में बाजार चौक से गोंडवाना शहीद स्मारक तक कैंडिल मार्च निकाला गया और शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिसमे वरिष्ठ कांग्रेसी जोश सिंह ठाकुर जी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रेवाराम साहू जनपद सदस्य अशोक राजपूत आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
किसान आंदोलन में शहीद हुए अन्नदाताओं को बिछिया विधानसभा युवा कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकालकर अर्पित की श्रद्धांजलि...
bydigital bharat
-
0