Breaking

revanchal times new

जनपद पंचायत में जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, भ्रस्ट खण्ड पंचायत अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...




रेवांचल टाईम्स - भ्रस्ट पंचायत इंस्पेक्टर लोकायुक्त की गिरफ्त में जानकारी के अनुसार छगनलाल बिसेन द्वारा मामले को दबाने के एवज में रोजगार सहायक से 15 हजार रुपये की मांगी गई थी रिश्वत..

      जनपद पंचायत किरनापुर में आज 23 नवम्बर को जनपद पंचायत किरनापुर के खंड पँचायत अधिकारी छगनलाल बिसेन को ग्राम पंचायत अकोला के रोजगार सहायक पर ग्राम पंचायत अकोला की ही सरपंच प्रमिला पति मोहपत अनमोले द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप किये जाने की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत किरनापुर को की गई थी।



उक्त शिकायत की जांच खण्ड पँचायत अधिकारी छगनलाल बिसेन द्वारा की जा रही थी जिसमे रोजगार सहायक पर  एक तरफा कार्यवाही करते हुए और मामले को दबाने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग बिसेन द्वारा की जा रही थी।


जिससे परेशान रोजगार सहायक ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की और शिकायत पर आज निरक्षक कमल सिंह उइके के नेतृत्व में लोकायुक्त की 6 सदस्यीय टीम द्वारा 1000 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।


आरोपी छगनलाल बिसेन पर भरस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।


रेवांचल टाइम्स  लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post