Breaking

revanchal times new

181 की शिकायत फर्जी तरीके से बंद कराने पर ठेकेदार और आरईएस विभाग की भारी सांठगांठ........






रेवांचल टाईम्स - पुरा ममाला जनपद पंचायत सिवनी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कान्हीवाडा का हे जहा आरईएस विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। जहां सेटिंगबाज ठेकेदार और अधिकारियों की भारी सांठगांठ से नियम विरुद्ध और भ्रष्ट गुणवत्ता विहीन कार्य लगातार हो रहे हैं। शिकायत करने पर शिकायतकर्ता की शिकायतों पर ध्यान ना देना 181 की शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद कराना विभागीय अधिकारियों की आदत बन गई  है।  पत्रकार संतोष बंदेवार द्वारा निर्माणाधीन बस स्टैंड में गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग का निर्माण करने संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसे विभाग के अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से बंद कर दिया गया। कार्यपालन यंत्री और ठेकेदार की भारी सांठगांठ से मिलीभगत से शिकायतकर्ता को बिना बुलाए शिकायत की औपचारिकता निभा दी गई ।और शिकायत को बंद कर दिया गया ।जिससे 181 सीएम हेल्पलाइन का भारी मजाक उड़ा। पत्रकार का आरोप है। कि उक्त निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली रेत गुणवत्ता विहीन है ।जिसे आसपास के नालों से  अवैध तरीके से लाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। और भ्रष्टाचार खुलेआम बेधड़क हो रहा है। जिसमें कार्यपालन यंत्री आरईएस की भी मिलीभगत है। गांव में क्षेत्र में भारी जन चर्चा है कि अधिकारियों को पैसे खिलाकर चोरी की गुणवत्ता विहीन रेत लाकर यह काम कराया जा रहा है।


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post