BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इस जिले में Vaccine नहीं तो शराब नहीं, दोनों डोज लगवाने वालो को ही मिलेगी शराब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 18, 2021

MP के इस जिले में Vaccine नहीं तो शराब नहीं, दोनों डोज लगवाने वालो को ही मिलेगी शराब



 रेवांचल टाइम्स : MP के खंडवा में vaccination को बढ़ावा देने के लिए एक नया तरीका निकाला गया है। जिले में जो भी लोग शराब के शौकीन हैं अब उन सभी के लिए कोरोना वैक्सीनेशन जरूरी हो गया है। दरअसल खंडवा आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है कि शराब खरीदने वालों को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हैं या नहीं। इसको चेक करने के बाद ही अब उन्हें शराब दी जाएगी। यानि साफ है वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगवाने वाले खरीददार को ही अब शराब मिलेगी। आबकारी विभाग की तरफ से जारी आदेश में शराब विक्रेताओं को आदेश दिया गया है कि शराब खरीदने वालों को टीका लगा है या नहीं यह देखने के बाद ही उन्हे शराब दी जाए। जिले में 56 देशी शराब दुकान और 19 विदेशी शराब दुकान संचालित है। आबकारी अधिकारी आर पी किरण ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें आदेशित किया था कि शराब पीने वालों के लिए भी वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगवाना जरूरी है। जिन्होंने टीका लगवाया है केवल उन्हें ही शराब बेची जाएगी। जिले की 56 देशी शराब दुकानों और 19 विदेशी शराब दुकानों पर तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू हो गया है अब बिना वैक्सीनेशन कराए शराब नहीं दी जाएगी।

प्रदेश में नर्मदा बैकवॉटर में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित हनुवंतिया टापू पर 6वां जल महोत्सव शुरु होने जा रहा है। 20 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान जल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। और यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बता दें कि यहां पर्यटकों को एंट्री के लिए वैक्सीन के दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य रहेगा। एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी समेत जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी के अफसर हनुवंतियां आए थे। यहां पर उन्होंने हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम सोलंकी ने बताया मुख्यमंत्री चौहान का दौरा लगभग तय हो चुका है। वह रात्रि विश्राम भी करेंगे, इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।


No comments:

Post a Comment