Breaking

revanchal times new

मांद के रेत माफिया मंगल उर्फ उमेश पटेल पर बडी कार्रवाई चोरी की रेत ले जाते पकड़ाया ट्रैक्टर




रेवांचल टाइम्स  : अंजनियां मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों एवं चौकी प्रभारियों को थाना एवं चौकी नगर क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने एवं किसी भी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी कार्यक्रम में आज अंजनिया पुलिस चौकी द्वारा चर्चित रेत माफिया उमेश पटेल उर्फ मंगल पिता उपेंद्र पटेल के खिलाफ कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि अंजनिया पुलिस चौकी के एएसआई राजेश सराठे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्वराज ट्रैक्टर मांद से अवैध रेत लेकर अंजनिया आ रहा है। जिसे एएसआई राजेश सराठे अंजनिया पुलिस चौकी के आरक्षकों द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल अंजनिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उमेश पटेल उर्फ मंगल के विरुद्ध अंजनिया चौकी में धारा 379 भा.द.वि.4/21 तथा गौण खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत,प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल, आरक्षक राम प्रसाद नेताम,सैनिक चद्रंका पटेल के द्वारा की 


Post a Comment

Previous Post Next Post