रेवांचल टाइम्स - देश का लचीला कानून भ्रष्टाचार विकासशील देश की समस्या है, यहां भ्रष्टाचार होने का प्रमुख कारण देश का लचीला कानून है। यहाँ पर छोटे बड़े सभी कर्मचारी अपनी अपनी जेब गर्म करने में लगे हे जिसका खामयाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा हे मामला छोटा हो या बड़ा बिना रिश्वत के काम नहीं होता ऐसी हीं एक जानकारी प्रकाश में आई हे जिला मुख्यालय से लगभग 33 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत राम्हेपुर, जनपद पंचायत घुघरी के कोषा ग्राम दलका गोपांगी में ग्राम कोटवार द्वारा भृष्टाचार चरम सीमा पर हे बताया गया की कोटवार के द्वारा जन्मतिथि की जानकारी मांगने पर ग्राम कोटवार शंकर दास ने 300 रूपये मांगे जिस पर हितग्राही द्वारा 100 रूपये की राशि ग्राम कोटवार शंकरदास को दे दी गई साथ ही शंकरदास ने कहा जब आपका कार्य पूर्ण हो जाये तब मुझे 200 रूपये और देने होंगे कोटवार के द्वारा इसके पूर्व प्रशासन द्वारा दिए गए अधिकारों का गलत उपयोग करते हुए ऐसी वारदात को अंजाम दिया जा चुका हे ग्राम पंचायत राम्हेपुर के अंतर्गत इनका दबदबा इतना हे की पूरी ग्राम पंचायत में इनके खिलाफ बोलने वाला कोई नहीं हे इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही शर्मनाक है इन छोटे बड़े रिश्वतखोर के कारण ही जनता परेशान है इसके पूर्व में भी एक पटवारी 25000 की रिश्वत लेते पकड़ाया था इसके बाद भी किसी भी प्रकार का सुधार नजर नहीं आ रहा है
इनका कहना है
बताया गया की हमारे द्वारा कोटवार को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया हे जिससे कोटवार शंकरदास आम नागरिक का जन्म प्रमाण बना कर दे सके या जन्मतिथि बनाकर दे सके यह प्रशासन का कार्य हे न की कोटवार का
सरपंच करिया सिह परते
ग्राम पंचायत राम्हेपुर
यदि हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म होता हे तो जन्मतिथि बनाने का कार्य स्वस्थ्य विभाग का हे और यदि बच्चे का जन्म घर में होता हे तो जन्मतिथि बनाने का अधिकार ग्राम पंचायत को होता हे न की कोटवार को।
सचिव ग्राम पंचायत राम्हेपुर
नंदकिशोर दुबे
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment