Breaking

revanchal times new

छिन्दवाडा मे हुए सम्मान समारोह मे ओम कला केन्द्र को मिला सम्मान प्रमाणपत्र...





रेवांचल टाईम्स–ओम कला केंद्र द्वारा समाज सेवा से जुड़े कामों में बढ़चढ़ कर योगदान देने और महिलाओं को अनेक प्रकार की प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने में योगदान देने और वैश्विक महामारी कोरोना के समय लोगों को मास्क एवं अन्य मदद करने जैसे कार्यों के लिए कार्न सिटी फाउंडेशन द्वारा छिंदवाड़ा मे आयोजित सम्मान समारोह मे ओम कला केंद्र को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा सम्मान प्रमाणपत्र दिया गया और इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहने के लिए उत्साह वर्धन करते हुए खुशी जाहिर की।


ओम कला केंद्र के द्वारा पिछले कई वर्षों से सिवनी मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मगर महिलाओं के दूर दराज से सिवनी आना जाने मे समस्या होने के कारण लोगों की मांग पर अब ओम कला केंद्र बरघाट एवं छिंदवाड़ा जिले के चौरई में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र खोल प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


चिकन पिज्ज़ा 

कैसे बनाये 

Post a Comment

Previous Post Next Post