Breaking

revanchal times new

MP Weather News: मौसम ने ली करवट...11 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश



मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले एक हफ्ते में तापमान से तेजी से गिरावट के आसार हैं। बता दें कि बादल छा जाने से दिन का सामान्य तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा नीचे चला गया। वहीं रात के सामान्य तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर समेत 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि आज सुबह मंदसौर और नीमच में बारिश हुई है।
अगले 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक, अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। अरब सागर के साथ पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसका असर सबसे ज्यादा इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल डिवीजन में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर भारी बादल बनते हैं, तो बूंदाबांदी के आसार बन जाएंगे। अगले तीन दिन तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादल छाने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
इन जिलों में रात का तापमान ज्यादा

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
उज्जैन 19.0 6.5 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा 17.1 5.7
शाजापुर 17.7 5.4
बैतूल 18.0 4.7

बारिश से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, बादल लगातार आते हैं, तो बारिश की संभावना ज्यादा बन सकती है। अगर बारिश ज्यादा होती है तो ठंड अचानक बढ़ सकती है।
चार बड़े शहरों में रात का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
भोपाल 16.5 2.0 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 18.7 4.6
ग्वालियर 12.2 0
जबलपुर 15.6 1.4

11 जिलों में बारिश की संभावना

शाम तक प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी उज्जैन, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कला और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, बिजली चमकने की संभावना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post