Breaking

revanchal times new

जबलपुर: साहब... गुलाबी रंग की साड़ी...माथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी लगाये महिला गांजा लेकर खड़ी है फिर पुलिस ने जो किया ......

 मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त महिला पुलिस गिरफ्त में, 01 किलो  गांजा कीमती 10 हजार रूपये का जप्त



           पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु .से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।


     आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा  के मार्गदर्शन में थाना संजीवनीनगर की टीम को 1 किलोग्राम गांजा के साथ  आरोपी महिला को रंगे   हाथ पकड़ा गया है। 


        थाना प्रभारी संजीवनीनगर सुश्री शोभना मिश्रा ने बताया कि  दिनॉक 23-09-2021 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने माथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी लगाये हुये , अपने हाथ में हरे कलर का थैला रखे हैं जो त्रिपुरी चौक से कोरी मोहल्ला तरफ पैदल जा रही है जोे थैले मे मादक पदार्थ गांजा रखी हुयी है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडी जायेगी। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी इमरती तालाब कोरी मोहल्ला के सामने मुखबिर के बतायेनुसार हुलिये की महिला दिखी जिससे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपने नाम श्रीमती गुड़िया उर्फ गायत्री कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी देवी साइकिल मार्ट के पीछे कोरी मोहल्ला संजीवनीनगर बतायी, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दाहिने हाथ में लिये हरे रंग के थैले   के अंदर एक खाखी रंग के टेप से लिपटे हुये एक बंडल  के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला, जो तौल करने पर कुल 01 किलोग्राम गांजा कीमती 10 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपिया गुड़िया उर्फ गायत्री कोरी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।


 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपिया को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र जोशी, आरक्षक राहुल , अजय यादव बालमुकुन्द, महिला आरक्षक रागिनी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new