Breaking

revanchal times new

जबलपुर: 2009 में 16 साल की उम्र में गुमी ....12 साल बाद 28 की उम्र में मिली....जाने कहाँ....



थाना गोहलपुर पुलिस ने वर्ष 2009 में दमोहनाका क्षेत्र से गुमी 16 वर्षिय गुमशुदा को तलाश कर 12 वर्ष बाद भोपाल से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द




थाना गोहलपुर में दिनांक 18/07/2009 को 36 वर्षिय पिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी 16 वर्षिय बेटी आधारताल जबलपुर रिस्तेदारी में आयी थी जो दमोहनाका से बिना बताये कही चली गयी है । रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र 111/09 क़ायम कर जाँच में लिया गया था।

गुमशुदा की लगातार तलाश पतासाजी की गयी किंतु गुमशुदा दस्तयाब नही हुई जिस पर वर्ष 2014 में थाना गोहलपुर में अपराध क्र. 754/2014 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत गुमे हुये किशोर/ बालक,/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसके तहत जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाने में पंजीबद्ध 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की विशेष प्रयास कर दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया है।

गोहलपुर पुलिस द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर साई धाम कालोनी थाना अयोध्यानगर भोपाल से गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमशुदा उम्र 28 वर्ष ने बताया कि जुलाई 2009 में घर वालों की बात से नाराज़ हो कर दमोहनाका से भोपाल चली गयी थी और भोपाल में रहकर घरों में झाड़ू पोछा का काम कर रही थी।




उल्लेखनीय भूमिका - गुमशुदा को तलाश कर दस्तयाब करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री अरविंद चौबे, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, आर हुलेश परस्ते एवं साइबर सेल जबलपुर के आरक्षक अमित पटेल एवं कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post