रेवांचल टाइम्स - विगत दिवस नागपुर में हुए बेस्ट हेयर एंड केमिकल आर्टिस्ट अवॉर्ड शो मे देश के कोने-कोने से आए विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने हुनर दिखाया जिसमें मंडला जिले की ग्राम पंचायत अंजनिया के आशीष श्रीवास उर्फ सिद्धू जिन्हें इस अवार्ड के लिए चिन्हित किया गया तत्पश्चात इन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व विजय घोषित किया गया।जो कि हमारे वा हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है ।आज दिनांक 24 सितंबर को जब आशीष श्रीवास का अंजनिया आगमन हुआ तब बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर में नागरिक मंच अंजनिया के द्वारा आशीष श्रीवास का सॉल वा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक वा नागरिक मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे आशीष ने जिले का भी नाम रोशन किया ।
नागरिक मंच अंजनियां के द्वारा सम्मान किया गया सिद्धू श्रीवास
bydigital bharat
-
0

