Breaking

revanchal times new

जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग नहीं कर रही कार्यवाही आखिर क्यों




                                        रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  विकास खंड में शराब कारोबारी आबकारी नियमों को ताक में रखकर अवैध तरीके से दर्जनों ठिकानो में शराब बेचने का काम कर रहे हैं  जिससे शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है पिंडरई में देशी शराब के लाससेंस पर बेखौफ होकर अंग्रेजी शराब बेची जा रही हैं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिंडरई में देशी शराब के साथ विदेश शराब नगर के दो एजेंटों के माध्यम से बेचने का कार्य किया जा रहा है इस बारे में शेली सैयाम आबकारी उप निरीक्षक नैनपुर का कहना है कि नैनपुर के पिंडरई ग्राम में मात्र देशी शराब बेचने का लायसेंस है अंग्रेजी शराब बेचने का नहीं यदि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो जल्दी ही कार्यवाही की जायेगी इसी तरह के हाल नैनपुर नगर के भी हैं जहां पर शराब ठेकेदार के द्वारा दुकान से शराब बेची ही जा रही है लेकिन अपनी मनमानी के चलते ठेकेदार के द्वारा नैनपुर नगर के सभी वार्डो एवं गांव गांव में शराब का अवैध काम किया जा रहा है नगर का ऐसा कोई वार्ड नहीं है जहां ठेकेदार के द्वारा शराब का विक्रय नहीं किया जाता छोटे-छोटे ठीये बनाकर यह ठेकेदार शराब का अवैध काम लोगों के द्वारा करवा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सब कुछ आबकारी विभाग को पता है लेकिन फिर भी आपकारी विभाग आखिर क्यों मोन रहता है                                 



रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

Post a Comment

Previous Post Next Post