Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़... मंडला नैनपुर रोड पर सडक मे बैठी गाय से टकराई बाइक, वाईक चालक हुआ घायल...



रेवांचल टाइम्स - मंडला इन दिनों गाय बेल रोड़ में बैठे रहने के कारण आये दिन घटना दुर्घटनाएं हो रही है और जिम्मेदार लोगों को देखने तक कि फुर्सत नही वही इन आवारा गाय बेलों कर लिए काजी हाउस बनाया गया है साथ ही हाका गैंग काम कर रही है फिर भी गाय बैल रोड़ में बैठे और घूमते नजर आ रहे है।

          नैनपुर के ग्राम निवारी पर रात्रि  गाय के अचानक सामने आ जाने पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गाय से टकराने से युवक घायल हो गया बताया जा रहा है कि नैनपुर ग्राम निवारी खण्डेलवाल रेस्टोरेंट के सामने बाइक सवार के सामने अचानक गाय आ गई और बाइक सवार अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गया जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया तत्काल उसे स्थानीय लोगों की सहायता से नैनपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं युवक के चेहरे पर चोटे आयी  है वही बाइक के टकराने से गाय को चोट आयी है पर लोगो के द्वारा घटना स्थल पर ही विटनरी डॉक्टर को बुलवाकर गाय का इलाज करवाया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि पशुओ की वजह से आय दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं क्योंकि आवारा पशु रोजाना सड़कों पर मंडराते दिखते  हैं ओर सड़क पर ही बैठ जाते है  रात्रि होने ओर  कम रोशनी की वजह से नजर नहीं आते जिससे यह घटनाएं होती रहती है वही आवारा पशुओं ओर पशु मालिको पर प्रशासन  भी कोई कार्यवाही नही करता इसी वजह से ये भयावह घटनाये होती रहती है वहीं सड़क दुर्घटना पर घायल युवक का नाम राहुल यादव वार्ड नंबर 5 नैनपुर निवासी बताया जा रहा है जिसका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है।                                                      नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post