Breaking

revanchal times new

वाह जी वाह पेट्रोल 111 और डीजल 101 रुपए लीटर.....मानो कीमत न हो नेग हो....जाने कमलनाथ क्या बोले




MP में शुभ अंकों में आई मंहगाई, पेट्रोल 111 और डीजल 101 रुपए लीटर, कांग्रेस बोली- धन्यवाद मोदी जी



मध्यप्रदेश के कई जिलों में 111 रुपए हुआ पेट्रोल का दाम, डीजल बिक रहा 101 रुपए लीटर, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने की सीएम शिवराज की वाहवाही, बोले- जल्द होगा 151 और 201 रुपए लीटर




भोपाल। मध्य प्रदेश वासियों को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रभार बदले जाने की शुभेच्छा मंहगाई भी शुभ अंकों के साथ देने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल 111 रुपए लीटर हो गया है तो वहीं डीजल भी 101 रुपए लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तंज कसते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है, वहीं कमलनाथ ने सीएम शिवराज की वाहवाही की है।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही पेट्रोल के दाम 151 और 201 रुपए हो जाएंगे।कमलनाथ ने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश में पेट्रोल 111 रूपये लीटर हुआ, —यही रफ़्तार रही तो 121, 151 और 201 रूपये लीटर भी जल्द ही होगा। वाह! शिवराज जी वाह।'



Post a Comment

Previous Post Next Post