रेवांचल टाइम्स :- मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर नगर का एक सुप्रसिद्ध चेहरा नि:स्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में लगे रहता था। वह एक ऐसे सेवक थे जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते थे। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती थी और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती थी। वह चेहरा किसी की पहचान का मोहताज नहीं था उनका नाम ही एक पहचान था। वह नाम था स्वर्गीय मनोज ठाकुर का।
वह अक्सर समाजसेवा की बात करते थे। दूसरों को प्रेरित भी करते थे। लोगों के सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते थे ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
समाज सेवा के भी दो रूप देखने को मिलते हैं। कोई सार्वजनिक रूप से सबको बताते हुए समाजसेवा करता है, तो कोई गुपचुप तरीके से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है।
स्वर्गीय मनोज ठाकुर ने हमेशा लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की है हर विषम परिस्थिति में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुआ करते थे।
आज उसी समाज सेवा के रास्ते पर चलते हुए उनके अनुज वर्तमान रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन ठाकुर अपने परिवार को गौरवान्वित कर रहे हैं, एवं अपने बड़े भाई की आत्मा को शांति पहुंचा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने लॉक डाउन लगाया था जिसमें गरीब, मजदूर एवं निम्न वर्गीय परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था।
ऐसे परिवारों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए वर्तमान रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने अपनी टीम के साथ मिलकर लोगों के घरों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया एवं निरंतर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए कार्यरत रहे।
जिसे जैसी भी आवश्यकता पड़ी नितिन ठाकुर ने अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की सहायता की।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई है जो कि पिछले कुछ महीनों से नैनपुर नगर में लगातार लोगों को लगाई जा रही है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से जनमानस को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एवं वैक्सिंन सेंटर में कई बार अधिक भीड़ होने के कारण कर्मचारियों को भी खासा दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
जिसमें नितिन ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है।
इन्होंने कर्मचारियों के लिए लगातार चाय नाश्ते की व्यवस्था एवं लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में आने वाली दिक्कतों का समाधान लगातार करते आ रहे हैं।
वैक्सीनेशन सेंटर में पिछले लगभग 4 से 5 महीने से यह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment