Breaking

revanchal times new

पेट्रोल पंप में हुई लूट को लेकर पुलिस अधीक्षक पहुचे शहपुरा दिया आरोपियों को पकड़ने के निर्देश...




रेवांचल टाईम्स - बुधवार के दिन  हुए दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मे लूट को लेकर डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एसडीओपी शहपुरा पेट्रोल पंप पहुंचे और मौके का जायजा लिया साथ ही थाना प्रभारी शाहपुरा को मामले में जल्द कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।


क्या था पूरा मामला 


शहपुरा नगर के कृष्णा पेट्रोल पंप के सेल्समैन प्रदीप सैयाम से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल में सवार दो युवक हाथ से पैसे लूटकर भाग खड़े हुए जानकारी के मुताबिक पल्सर मोटरसाइकिल में सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने आए और पेट्रोल भरवाने के उपरांत सेल्समैन के हाथ से ₹7500 की राशि लूट कर भाग खड़े हुए पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post