Breaking

revanchal times new

युवती ने जहर खाकर ,किशोरी ने फंदा लगाकर.....बीमार वृद्ध ने भी लगाई फांसी....तीनों ने की आत्महत्या की कोशिश....जानिए क्या हैं पूरा मामला



जबलपुर। पनागर,गोहलपुर और अधारताल क्षेत्र में युवती, किशोरी और वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। युवती और किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं वृद्ध अपनी बीमारी से परेशान तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पनागर क्षेत्र की निरंदपुर निवासी प्रतीक्षा चौहान ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसे 9 जुलाई की दोपहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं बेनी सिंह की तलैया गोहलपुर निवासी अल्फी अंजुम (16) ने नौ जुलाई को घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल गई थी। परिजन उसे फंदे से उतार कर बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई।

वृद्ध ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
अधारताल क्षेत्र के जय नगर मिस्पा स्कूल के पास रहने वाले अशोक सेन (60) ने शनिवार को घर की सीलिंग में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। अधारताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। अशोक सेन बीमार रहते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new