Breaking

revanchal times new

हाथ का ऐसा अंगूठा होता है बेहद शुभ, चेक करें आपका कैसा है



नई दिल्‍ली: जिस तरह हाथ की रेखाएं (Hastrekha) व्‍यक्ति का भविष्‍य, पर्सनालिटी, स्‍वभाव आदि बताती हैं, वैसे ही हाथ के अंगूठे (Thumb) से भी जातक के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है. अंगूठे की बनावट से व्‍यक्ति के स्‍वभाव की खूबियां, खामियां, उसके काम करने का तरीका, उसकी प्रतिभा के बारे में जानकारी मिलती है. आज हम जानते हैं अलग-अलग तरह की बनावट वाले अंगूठे क्‍या संकेत देते हैं.
अंगूठे से जानिए अपने स्‍वभाव और पर्सनालिटी के राज

- जिन जातकों का अंगूठा लंबा और पतला होता है वे लोग काफी मिलनसार होते हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहती है. अंगूठा

- मोटे अंगूठे वाले लोग कई बार असभ्‍य और दूसरों का अपमान करने वाले होते हैं. इनका गुस्‍से पर काबू नहीं रहता है. ऐसे लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने में झिझकते नहीं हैं.

- जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है, ऐसे लोग हर काम को कलात्‍मक तरीके से करते हैं. हालांकि ये लोग खर्चीले होते हैं और भविष्‍य के लिए बचत करने में कच्‍चे होते हैं.



- अंगूठे का कम लचीला होना व्‍यक्ति के दृढ़ निश्‍चयी और संकल्‍पवान होने का संकेत हैं. ऐसे लोग जो ठान लें, उसे पूरा किए बिना चैन नहीं लेते हैं. ऐसे लोग अपने लक्ष्‍य पा लेते हैं और अक्‍सर ऊंचे पदों पर होते हैं.

- अंगूठा यदि पहली उंगली के पहले पोर के बराबर तक पहुंच जाए या उससे भी लंबा हो तो यह बहुत ही शुभ होता है. ऐसे लोग बेहद बुद्धिमान, तार्किक और साहसी होते हैं. यह जिस क्षेत्र में रहे वहां का सर्वश्रेष्‍ठ पद प्राप्‍त करते हैं. लीडरशिप में ये लोग कमाल के होते हैं.

- वहीं अंगूठे का छोटा होना आत्‍मविश्‍वास की कमी को दर्शाता है. ऐसे लोग कर्मशीलता में काफी पीछे होते हैं.

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाइम्स  इनकी पुष्टि नहीं करता है.)

Post a Comment

Previous Post Next Post