Breaking

revanchal times new

शिव मंदिर के सामने भर रहे गंदे पानी की निकासी की मांग करते हुए हिंदू सेवा परिषद् ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,उचित प्रबंध की मांग की......





रेवांचल टाइम्स निवास:– क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर के सामने प्रतिवर्ष बरसात के समय में नगर का गंदा पानी भर जाता है. चूंकि यह मंदिर निवास शहपुरा मार्ग से लगा हुआ है जिसमें दिनरात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.जिसके कारण यह गंदा पानी छिटककर मंदिर के भीतर पहुंचता है साथ ही मंदिर की दीवार को पूरी तरह गंदा कर दिया है. मंदिर में पूजन करने आने वाले भक्तों को इसी पानी से होकर ही मंदिर पहुंचना पड़ रहा है. इस मंदिर में महिला मंडल एवं युवाओं के द्वारा आये दिन भजन मंडली, अखंड रामायण पाठ, भजन कीर्तन, भंडारा आदि धार्मिक आयोजन होते रहते थे किंतु गंदगी के चलते इन सभी आयोजनों में विराम लगा हुआ है. हिंदू सेवा परिषद् के पदाधिकारियों ने उक्त पानी की निकासी उचित व्यवस्था की मांग करते हुए निवास अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि मंदिर के सामने गंदे पानी भरने से मंदिर प्रांगण अपवित्र हो रहा है चूंकि मंदिर आदि देवस्थानों से भक्तों की आस्था जुड़ी होती है. यदि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र शिव मंदिर के सामने गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है तो हिंदू सेवा परिषद् आंदोलन को बाध्य होगा. ज्ञापन सौंपने में जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, प्रखंड प्रमुख निवास दिनेश बर्मन, आनंद मरावी, रोहित चौकसे, आलेख तिवारी, अभिषेक ठाकुर अरविंद चक्रवर्ती उपस्थित रहे।



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post