Breaking

revanchal times new

शाहपुरा पुलिस के पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर, 4 मोटर साइकिल बरामद

 





रेवांचल टाइम्स  - विगत कुछ समय से शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल गायब होने सूचनाएं प्राप्त हो रहे हैं विगत 4 जुलाई को थाना शाहपुरा क्षेत्र अंतर्गत चौकी बिछिया ग्राम बिछिया में रात्रि के समय बाइक चोरी होने की सूचना पर अपराध पँजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शाहपुरा के मार्गदर्शन  में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु थाना एवं चौकी के स्टाफ् की टीम बनाई गई जो टीम ने मुखबिर सूचना पर आरोपी अनिल झारिया  पिता भगचंद झरिया जो की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में जिसे घेरा बंदी कर धरदबोचा गया जिसके कब्जे से चार मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर ,सीडी डीलक्स, हीरो आई स्मार्ट,हीरो स्प्लेंडर प्रो  बरामद की गई साथ ही प्रकरण मे एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया, उप नि. मनोज त्रिपाठी, स उ नि संतोष यादव, जुबैर अली,शेख आज़ाद, प्र आ. सुनहर मरावी, गंगा राम कोकड़िया, संजय उईके,  आर आदित्य शुक्ला, सुनील पट्टा, पूरन की मुख्य भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post