विगत माहों में आई असमय वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कई लोग केवल ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत के गाल में समा गए भविष्य में जन हित को ध्यान में रखते हुए जन समस्या निवारण संस्थान जिले की महिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में संस्थान के विधि प्रकोस्ट के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह डहेरिया नगर अध्यक्ष अजय बेल जिला युवा अध्यक्ष विकाश ठाकुर जिला प्रभारी युवा अध्यक्ष केवल डहेरिया प्रचार मंत्री मनीष साहू उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी संगठन मंत्री श्रीमती ममता नागरे नगर अध्यक्ष श्रीमती सन्ध्या खंडाइत नगर सचिव श्रीमती रेखा डहेरिया किदवई वार्ड अध्यक्ष श्रीमती अमृता दुवे गुरुनानक वार्ड अध्यक्ष श्रीमती मीना बरमाईया एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों से पौधारोपण कार्य किया जा रहा है जिसमे आज कुरई ब्लॉक के कलबोडी, बादलपार, चिखला, तीतरी, मोहगांवो में पौधारोपण किया गया एवं संस्थान द्वारा कुरई ब्लॉक का युवा अध्यक्ष सन्तोष डहेरिया को मनोनीत किया गया । साथ ही ग्रामीण जनों को मास्क एवं बच्चो को पौष्टिक आहार के साथ बिस्किट फल आदि का वितरण किया गया एवं स्वस्थ सबंधित जानकारियां दी गयी एवं सभी ग्रामीण निवासीयो को औषधिय पौधे नीम, मुन्नगा, आंवला एवं मौसमी फलदार पौधों में आम, जामुन, कटहल ,करौंदा ,जाम आदि का वितरण किया गया जिससे ग्रामीण जनों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी ग्रामीण ने पौधों की देख रेख हेतु संस्थान के पदाधिकारियों के समक्ष संकल्प लिया है कि हम सभी ग्रामीण अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु करबद्ध रहेंगे। इस मुहिम में संस्थान के पदाधिकारियों ने भी संकल्प लिया है कि सिवनी जिले के हर ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण कर पौधरोपण के साथ साथ जन जागृति का कार्य संस्थान जारी रखेगा। साथ ही सिवनी के अलग अलग वार्डो में एवं ग्रामीण क्षेत्रो में संस्थान द्वारा वेक्सिनेशन हेतु भी जागरूक किया जाएगा।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment