Breaking

revanchal times new

4 दिन नहीं होगा टीकाकरण 10 को हुआ 26145 का टीकाकरण - डॉ चौहान....

 


रेवांचल टाईम्स- जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ लोकेश चौहान ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई,12 जुलाई,13 जुलाई एवं 14 जुलाई 2021 कोविड-19 टीकाकरण जिला सिवनी में नहीं होगा।


इन 4 दिनों में जिला सिवनी में जिला सिवनी के समस्त कोल्ड चेन पॉइंट के समस्त उपकरणों की मरम्मत की जाएगी ,उनका रखरखाव किया जाएगा, उनका मेंटेनेंस किया जाएगा।

एवं 13 जुलाई को बच्चों को नियमित टीकाकरण किया जाएगा।


एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं समस्त विकासखंड में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।


नागरिक टीकाकरण केंद्र में पहुंच कर परेशान ना हो।


10 जुलाई 2021 को जिला सिवनी का बोर्ड ने टीकाकरण में 24000 का टारगेट था, उपलब्धि 26145 (109%)।


विकासखंड वार यह स्थिति रही ,


छपारा2135

 गोपालगंज3761

 सिवनी शहरी3324

 कुरई 3282

लखनादौन2677

 केवलारी 3302

घंसौर 2165

बरघाट 3282

धनोरा2199,


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post