आंगनबाड़ी के शासकीय खाद्यान्न की कालाबाजारी में लिप्त मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को काला बाजारी करने वालों तथा मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्राचं एवं थाना अधारताल की टीम के द्वारा पूर्व में आंगनबाड़ी के शासकीय खाद्यान्न की कालाबाजारी में लिप्त 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था । दौरान विवेचना के मुख्य आरोपी आशीष साहू उम्र 42 वर्ष निवासी करमेता माढोताल को आज दिनांक 10-7-21 गिरफ्तार किया गया ।
थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि दिनाॅक 8-7-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलू सिडाना ने खैरी स्थित अपनी सिडाना दूध डेरी में आंगनबाडी मे बच्चों को बाटने वाला शासकीय अनाज गाय भैंसो को खिलाने के लिये आटो क्र एमपी 20 एल ए 9523 मे भरकर अपनी डेरी मे बुलवाया है, आटो मे लाया हुआ शासकीय अनाज गोलू सिडाना की डेरी मे खाली हो रहा है। सूचना पर क्राईम बांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी करते हुये सिडाना डेरी मे दबिश दी गयी सिडाना डेरी मे आटो क्र एमपी 20 एल ए 9523 खडा मिला जिसमे चालक बैठा था तथा एक व्यक्ति आटो से बोरियांॅ खाली कर रहा था जिनसे नाम पता पूछा तो आटो चालक ने अपना नाम अभिषेक सेन एवं बोरियाॅ खाली करने वाले ने अपना नाम अनिल ठाकुर निवासी खैरी करौदा अधारताल बताया, चैक करने पर डेरी के गोदाम मे शासकीय अनाज की 20 बोरिया व आटो मे 30 बोरियाॅ लोड मिली, प्रत्येक बोरी मे 10 पैकेट दालियां व 10 पैकेट दाल चावल मिक्स के थे। जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर आटो चालक अभिषेक सेन ने बताया कि वह रोशन पटेल निवासी माढेाताल आंगनवाडी वाले के कहने पर उक्त आगंनबाडी खाद्यान की 50 बोरिया गोलू सिडाना को सिडाना दूध डेरी मे देने आया था। आटो से बोरियाॅ खाली कर रहे अनिल ठाकुर ने पूछताछ पर बताया कि वह सिडाना डेरी का कर्मचारी है, डेरी मालिक गोलू सिडाना के कहने पर आटो क्र एमपी 20 एल ए 9523 मे अभिषेक सेन द्वारा आंगनबाडी से लायी हुई शासकीय खाद्यान्न की वोरिया ऊतार कर डेरी के गोदाम मे रख रहा था। मौके से 50 बोरी आंगनबाडी शासकीय खाद्यान की वजनी 10 क्विंटल 80 किलो का एवं आटो क्र एमपी 20 एल ए 9523 जप्त करते हुये आरोपी 01. गोलू सिडाना, 02. अभिषेक सेन 03. अनिल ठाकुर 04.रोशन पटेल के विरूद्ध थाना अधारताल में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम ,34 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये आटो चालक अभिषेक सेन एवं डेरी के कर्मचारी अनिल ठाकुर को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की जा चुकी है ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में पकड़े गए आरोपी ऑटो चालक अभिषेक सेन से सघन पूछताछ की गई थी, जिसनेे बताया था कि वह ऑर्डर मिलने पर आंगनबाड़ी केंद्रों में खाद्यान्न पहुंचाता है । डेयरी संचालक गोलू सिडाना से उसका परिचय है । गोलू के कहने पर वह अपना ऑटो लेकर आईटीआई माढ़ोताल के पास रोशन पटेल से जाकर मिला । रोशन पटेल ने आशीष साहू जो कि पिछले 10 सालों से आंगनबाड़ी का खाद्यान्न आंगनबाड़ी केंद्रों में भिजवाता है, के लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलए 0880 में लोड आंगनबाड़ी का खाद्यान्न 50 बोरी उसके ऑटो में अनलोड कराया था । यह जानकारी लगते ही सरगर्मी से तलाश करते हुए आज दिनांक 10-7-21 को आशीष साहू उम्र 42 वर्ष निवासी करमेता माढ़ोताल को अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूछताछ की गई तो आशीष साहू ने रोशन पटेल के माध्यम से आंगनबाडी का खाद्यान्न, जो कि आंगनबाडी के 10 केंद्रों में देना था, को बेचना स्वीकार किया । आशीष साहू को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । प्रकरण में फरार गोलू सिडाना एवं रोशन पटेल की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों लगातार दबिश दी जा रही है ।
उल्लेखनीय भूमिका - मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में क्राईम बं्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रमोद पांडेय, प्रधान आरक्षक गोपाल विश्वकर्मा, दीपक तिवारी. ब्रजेन्द्र कसाना. अखिलेश यादव, आरक्षक अजय. नितिन, बीरबल, गोहित उपाध्याय एवं थाना अधारताल के उप निरीक्षक महेन्द्र जयसवाल, प्रधान आरक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक जितेन्द्र, मनीष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
aganawani
crime
Jabalpur
Jabalpur City
jabalpur-police
madhya pradesh jabalpur
news from jabalpur
police
क्राइम
