Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़.. कोतवाली पुलिस ने की लगभग 31 हजार की शराब जप्त घर के पीछे छुपा कर रखी थी शराब...

 



रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में कोतवाली पुलिस ने छापे मारकर कार्यवाही कर घर के पीछे बड़ी बैग के अंदर अवैध शराब को छुपा कर रखा था जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम ने ठिकाने पर दबिश दी और अंग्रेजी शराब बरामद की मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को कई दिनों से अवैध शराब तस्करी सूचना भी प्राप्त हो रही थी इसी के चलते अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक संजय सिंह  एसएसपी विवेक कुमार लाल और एसडीओपी रवि प्रकाश के मार्गदर्शन पर जारी अभियान के तहत शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस सीके सिरामे को देवरा निवासी पवन सोनी के घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके मद्देनजर उप निरीक्षक पारस यादव एएसआई सुधीर पटेल आरक्षक नितीश दुबे सत्येंद्र डेहरिया ने पवन के घर पर दबिश दी और अवैध शराब का जखीरा जप्त किया कार्यवाही के दौरान यहां दो बैग में कुल 165 पाव जप्त किए हैं जिनमें 136 पाव एमडी व्हिस्की और 29 पाव एमडी रम के शामिल हैं जिसकी कुल मात्रा 30 लीटर और कीमत 31 हजार के लगभग है पुलिस ने आरोपी पवन सोनी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 के तहत कार्यवाही की 15 जून से जारी अवैध शराब बिक्री अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अभी तक 52 प्रकरण दर्ज किए हैं जिसमें 225 लीटर से अधिक महुआ कच्ची और 70 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब अब तक जप्त की गई है पुलिस द्वारा अभी लगातार कार्यवाही जारी



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post