BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय बजरंग दल मंडला द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने वाले कारोबारियों के विरोध में 10 जुलाई को कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपा.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 11, 2021

राष्ट्रीय बजरंग दल मंडला द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने वाले कारोबारियों के विरोध में 10 जुलाई को कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपा....

 




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड निवास में आज दिनांक 10 जुलाई को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंडला के कार्यकर्ता पहुंचे भडिया जहां देखा गया कि वन भूमि से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि यह कार्य ठेकेदार की मनमानी से हो रहा है जो रात में नदी में टैक्टर लगा कर और बड़ी बड़ी मशीनों से रेत निकाली जाती है और डम्प कर के दिन में बेचने का कार्य किया जा रहा है गांव के लोगों का कहना है कि इस कार्य में वन विभाग की भी भूमिका संदिग्ध हैं वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जिले में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के विरोध 10 जुलाई को कलेक्टर मंडला को ज्ञापन भी सौपा गया है परंतु प्रशासन की नींद अभी भी नहीं खुली ऐसा लग रहा है, कि जैसे यह अवैध कार्य प्रशासन के संरक्षण में हो रहा हो यदि ऐसा है तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंडला द्वारा एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर के अवैध कारोबारियों को रोकने लिए सडक पर उतरेगा,जिसका पूरा जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment