Breaking

revanchal times new

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित

मण्डला 4 जून 2021

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा डीपीसी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि बच्चों को संभावित कोरोना संक्रमण से बचाने जागरूकता सहित अन्य सभी माध्यमों से जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी में पंजीकृत माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें। कोविड बिहेवियर से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर बच्चों को उसकी जानकारी दें तथा उनसे संवाद करें। 9 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए इस संबंध में जागरूकता प्रतियोगिता भी ऑनलाईन के माध्यम से आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने योगा क्लास एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संबंध में बच्चों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के लिए कोविड से बचाव संबंधी जागरूकता सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से पैंटिंग, उनके माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित करने तथा कोविड वैक्सीनेशन के महत्व पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post