Breaking

revanchal times new

आजीविका समूहों की दीदियां कर रहीं सड़क मरम्मत का कार्य......



मण्डला 4 जून 2021






 

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के समस्त 9 विकासखण्डों में ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें विविध गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। उनका पर्याप्त प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कर उन्हें आर्थिक लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वर्तमान में कोविड-19 महामारी के दौर में मिशन संचालक जिला कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के निर्देशन में स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के क्रम को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में आजीविका समूह की दीदियाँ शासन की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत ग्राम खुदरी से रोसर रोड तक के सड़क मरम्मत के कार्य को विकासखण्ड निवास के 2 स्व-सहायता समूहों को दिया गया है। इस कार्य हेतु ग्राम बस्तरी का सरस्वती महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम मसूरघुघरी के शिवशक्ति स्व-सहायता समूह के साथ सड़क मरम्मत के लिए 1 वर्ष का अनुबंध किया गया है। संड़क मरम्मत कार्य हेतु ग्राम सड़क योजना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सड़क मरम्मत कार्य का पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया है। दीदियां अब आत्मनिर्भरता की कड़ी में नवीन गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर सशक्तिकरण की ओर भी प्रयासरत् हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post