BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
असहाय के साथ जानवरों के लिए आगे आया इनर वाईस ग्रुप मंडला ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 4, 2021

असहाय के साथ जानवरों के लिए आगे आया इनर वाईस ग्रुप मंडला ...


रेवांचल टाइम्स:– कोरोना काल में जहां "इनर वॉईस ग्रुप" लगातार असहाय ,मानसिक विक्षिप्त, फुटपाथ पर सोने वाले ऐंसे सैकडों बेघर लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था विगत 1 माह से कर रहा है । इस मुहिम में शहर के अनेकों दानदाताओं ने सहयोग किया किसी ने कच्चा अनाज तो किसी ने पका भोजन ,किसी ने आर्थिक, शारीरिक हर संभव मदद किया। इनके सहयोग से प्रतिदिन लगभग 200 पैकेट भोजन प्रतिदिन शहर के महाराजपुर, पौड़ीं,संगम,कटरा,राजीव कालोनी,खैरी और शहर पर घूमकर वितरित किया जाता था। इस क्रम में सहयोगियों की सूची में एक अनोखा सहयोग सामने आया। शहर के एक व्यक्ति नीलेश दुबे ने 10 पेटी बिस्किट का सहयोग दिया और उन्होंने शहर के जानवर कुत्तों को विशेष प्राथमिकता दिया । इस कोरोना काल में उन्हें भी पेट की समस्या से गुजरना पड़ रहा है इसलिए ग्रुप के सदस्य प्रतिदिन शाम को शहर का चक्कर लगाकर कुत्तों को बिस्किट खिलाते हैं। ग्रुप के संस्थापक दीपमणी खैरवार ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 पैकेट बिस्किट लेकर शहर निकलते हैं और मजेदार बात यह कि पहले कुत्ते देखकर दूर भागते थे पर अभी हमारा इंतजार करते हैं। असहाय व्यैक्तियों के अलावा पर्यावरण और जानवरों के लिए भी ग्रुप समर्पण भाव से काम करती रहेगी। अभी लॉकडाऊन में कुछ छूट मिली है इसके बाद भी यदि कोई भूखा और जरूरत मंद को भोजन और कच्चे अनाज की जरूरत हो तो हमें जानकारी दीजिए हम उन तक अनाज,भोजन पहुंचाने की पूर्ण कोशिश करेंगे।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment