Breaking

revanchal times new

पुलिस/प्रशासन ने की अनलॉक गाईड लाईन नियम के दौरान फिर की सात दुकानो को अनिश्चित काल के लिए सील...



रेवांचल टाईम्स :- कोरोना गाईड लाइन का उलंघन करने पर अनलॉक 1 के चलते तीसरे दिन प्रशासन की आंख में धूल झोंककर कर रहे थे ऑड ईवन व नियमों का उल्लंघन।



आज गुरुवार जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एस पी विवेक अग्रवाल के निर्देशन में चौरई तहसीलदार रायसिंह कुशराम चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सीएमओ भरत गजबे,नगर पालिका एवं चौरई पुलिस स्टॉफ द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करवाने एवं चौरई शहर की यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने हेतु एवं समयानुसार दुकानदारों को समझाइश देने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले।

पैदल भ्रमण के दौरान इस सृजित दल ने पाया कि कुछ लोग कोरोना महामारी के नियमों का भारी उल्लंघन कर रहे है जिनमें

(1) अर्श ट्रेडर्स चौरई

(2) नवशक्ति ज्वेलर्स चौरई

(3) साड़ी महल वस्त्रालय के संचालक श्री -आशीष जैन-- पिता---पदमचंद जैन-

(4) चौरसिया बुक डिपो चौरई

(5) वर्मा कलेक्शन चौरई,।

(6) भारत स्टील चौरई।

(7) मयंक पिता कमल की कपड़े की दुकान ये सातो चौरई निवासी शामिल है जिनकी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सातो दुकानें अनिश्चित काल के लिए सील की गई।

चौरई पुलिस और स्थानीय प्रशासन की इस मुहिम से अन्य इस तरह के काम करने वाले व्यापारियों में हड़कंप सी मची हुई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post