रेवांचल टाईम्स- जैन समाज के साधु संतो पर अनुपमंडल द्वारा की गई टिप्पणी एवं अनर्गल प्रचार-प्रसार को लेकर समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी सिवनी को सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधी मंडल में सुजीत जैन एवं श्वेताम्बर जैन समाज के प्रकाश चंद्र नाहटा दिगम्बर जैन समाज के मिलन जैन तथा तारण-तरण जैन समाज के अध्यक्ष सुजीत जैन शामिल थे। इनके अतिरिक्त संजय मालू,सतीश जैन, संतोष कुमार जैन,प्रफुल जैन,दिगम्बर जैन जनरल पंचायत के सचिव संजय नायक,नरेन्द्र गोयल,सुनील जैन,अंकुश जैन,देवेन्द्र जैन,सुजीत जैन,आलोक जैन,मनोज गोयल,मुन्ना मालू,प्रभात गोयल,नीरज जैन, यशु जैन,पीयूष जैन, सिद्धार्थ जैन,आशु जैन सहित अनेक लोग शामिल थे।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment