रेवांचल टाईम्स - कोरोना संक्रमण से बचाव का कोविड- वैक्सीनेशन ही कारगर उपाय हैं। शासन ने आम जनों की सुरक्षा के लिए कोविड वैक्सीन की नि:शुल्क पहुँच जनसामान्य तक सुनिश्चित की हैं। शासन की मंशानुरूप सिवनी जिलें में जिलें वासियों को सुलभ-सुविधाजनक रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलें वासियों में भी वैक्सीन को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा हैं। नगरीय क्षेत्रों में सभी वर्गों के व्यक्ति वैक्सीनेशन के लिए आगे आकर दूसरे व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन रहें हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में फैले वैक्सीन के प्रति दुष्प्रचार को दूर करते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की गति बढ़ाई जा रहीं हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार 3 जून को जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी कुरई विकासखण्ड में ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डब्ल्यू एच ओ के संभागीय सर्वेलेन्स मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक जायभाये एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सोनल मरावी,बीएमओ कुरई डॉ अभिषेक रैकवार, बीईई श्रीमती प्रमिला साहू तथा अन्य अधिकारियों द्वारा सभी को वैश्विक कोरोना महामारी से निपटने में वैक्सीन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। वही सभी की वैक्सीन के प्रति शंकाओं का निदान भी किया गया। यह शिविर पूर्णतः सफल रहा, शिविर में ही उपस्थित 16 सरपंच स्वयं वैक्सीन लगाने के लिए आगे आये और उन्होंने मौके पर ही वैक्सीन लगवाकर अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनें। सभी उपस्थित सरपंचों द्वारा स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुँचकर वैक्सीन के प्रति भ्रांतियों का निदान करते हुए अपने ग्राम में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने की बात कही गई।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिर्पोट

No comments:
Post a Comment