Breaking

revanchal times new

महावीर इंटरनेशनल लांजी की पहल पर डॉ राजेंद्र वैद्य हॉस्पिटल लांजी में देंगे निशुल्क सेवा- विशाल राउत खोंगल

 




रेवांचल टाइम्स :- लांजी सामाजिक सेवा में  देश की अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनलके द्वारा मानव सेवा में निरंतर प्रयासरत है महावीर इंटरनेशनल लांजी के चेयरमैन विशाल राउत खोंगल ने बताया कि पूरे जिले में महावीर इंटरनेशनल के द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। वैश्विक महामारी में कोरोना महावीर इंटरनेशनल के कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटल सुविधा हेतु  में पूरे देश में  आवश्यक सेवाओं के लिए महावीर इंटरनेशनल के मार्गदर्शन में कार्य किए गए है  वही लांजी ( जिला बालाघाट) में  विशाल राउत खोंगल चैयरमेन एवं महावीर टीम के द्वारा सेवा कार्य किये जा रहा है, यह सेवा कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में महावीर इंटरनेशनल लांजी की सेवाओं के द्वारा महावीर इंटरनेशनल के निवेदन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लांजी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा निशुल्क सेवा देने का निर्णय संस्था के माध्यम से किया गया है इस हेतु गोंदिया के प्रशिक्षित डॉक्टर डॉ राजेंद्र वैद्य एम.बी.बी.एस ,एमडी (मेडिसिन) हृदय रोग एवं डायबिटीज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ  डॉक्टर के द्वारा लांजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा प्रति रविवार को और आवश्यकता पड़ने के अनुसार किसी भी दिन उपलब्ध होकर कोविड-19 को ट्रीटमेंट करेंगे और पूरी सेवाएं अस्पताल में भर्ती मरीजों की निशुल्क सेवाएं देंगे पूरे क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित अधिकांश लोग गरीब परिस्थिति के हैं डर के कारण इलाज नहीं करा पाते हैं और अपनी जान गवा बैठते हैं हमारी कोशिश है कि  अस्पताल में और भी ऐसे लोग जो सेवाएं देना चाहते हैं सामने आए और संस्था के माध्यम से हम उनका पूर्ण सहयोग करेंगे सारी सुविधाएं उन्हें मुहैया कराएंगे और लांजी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जो कमियां है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा इस कार्य में महावीर इंटरनेशनल की टीम के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस.डी.एम. रविंद्र परमार से भेंट की गई निवेदन किया गया महावीर इंटरनेशनल के द्वारा अस्पताल लांजी मे मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देना चाहते हैं आपने हमारे निवेदन को स्वीकार कर इस कार्य की स्वीकृति दी और सेवा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया हम आभारी है परमार जी का इस निवेदन को स्वीकार किया और इस क्षेत्र के भर्ती मरीजों के उपचार में सहयोग प्रदान किया श्री परमार का चिंतन सराहनीय आपके द्वारा आश्वस्त किया गया है आप की उपस्थिति में लांजी शासकीय अस्पताल को डिजिटल एक्सरे मशीन और सारी सुविधाओं से मुहैया कराएंगे और क्षेत्र के लिए सुविधाओं से युक्त अस्पताल देंगे ताकि गरीबों को भटकना न पड़े परेशान ना होना पड़े और उनका इलाज यहां पर सरलता से हो सके क्षेत्र में अधिकांश लोग आर्थिक तंगी के कारण खर्च सहन नहीं कर सकते बाहर जाकर इलाज नहीं करा सकते उन सब का अच्छा इलाज इसी हॉस्पिटल में हो और डॉक्टरों की व्यवस्था के लिए और उन्हें लाने के लिए भी पूर्ण उन्होंने आश्वस्त किया । साथ ही हम आभारी है प्रदीप गेडाम खंड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी लांजी का जिन्होंने हमेशा स्वास्थ्य सेवा में हमें पूर्ण सहयोग किया और जब भी हमारे जिस माध्यम से भी कैंप हुए जो भी स्वास्थ्य शिविर हुए उन्होंने हमेशा सहयोग किया। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टर की उपस्थिति के लिए भी अपनी पूर्ण सहमति दी, और लांजी क्षेत्र मे अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमेशा निरंतर प्रयास हो इस विषय पर भी उन्होंने पूर्ण सहमति देकर आश्वस्त किया और सेवाओं के लिए हमें सहयोग दिया । महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा जैसे-जैसे जो भी सुविधा  हो सकती है हम आप के साथ देंगे पूर्ण सहयोग करेंगे क्षेत्र में कोरॉना के डर से भयभीत लोगों को उनके मन से डर दूर करके इस कोरोना वायरस की लड़ाई में पूर्ण सहयोग देंगे महावीर इंटरनेशनल लांजी का संकल्प सब की सेवा सबके प्यार सेवा संकल्प के साथ निस्वार्थ भाव से निशुल्क सेवाएं लांजी किरनापुर क्षेत्र में जहां-जहां हो सकेगी हम देंगे। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के लिए जब भी जहां भी हमारी आवश्यकता होगी महावीर इंटरनेशनल की टीम शासन प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगी महावीर इंटरनेशनल के वरिष्ठ मार्गदर्शक  सोहनलाल वैद्य अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर इंटरनेशनल रीजन-9, सुशील जैन  चेयरमैन महाकौशल जोन महावीर इंटरनेशनल, झंकार किरनापुरे (समाजसेवी) लांजी आपके मार्गदर्शन में और पूरी टीम के सभी सदस्य सर्वश्री विशाल राउत खोंगल चेयरमैन महावीर इंटरनेशनल लांजी, प्रवीण उमरे , भरत कालबेले, रामकुमार खरगाल, फनींद्र दुरुगकर,सिद्दीक अंसारी , संतोष तिड़के,भूपेश कर्राहे,अंचल कालबेले, उमाकांत उपराडे ,दुर्गेश तिड़के,विजय कुथे, भूपेश कटरे ,जग्गनाथ दादू नाकतोड़े ,प्रदीप अग्रवाल, तोमेश्वर बापुरे,भानु डोनाडकर, इंद्रकुमार कावड़े, दिनेश बेदरे, भूपेश कार्रहे, रूपेश बिहोने,डॉ संतोष रतोणे, चंद्रदीप रामटेके बंटी अरशद खान, रोहन अस्तने, नंदकिशोर बिलावर,पवन उमरे, दिनेश लांडे, मुकेश कोल्हे,डॉ शैलेन्द्र रतोणे,इंद्रकुमार भूते, राधेश्याम नखाते,कुणाल नाकतोड़े अमरदीप रामटेके, रूपेश बिहोन, सभी पूर्ण सहयोग करेंगे। 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new